लाइव न्यूज़ :

सुपर लीग को लेकर बगावत करने वाले क्लबों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई

By भाषा | Updated: May 26, 2021 10:57 IST

Open in App

जेनेवा, 26 मई (एपी) यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूएफा ने सुपर लीग को लेकर बगावत करने वाले तीन क्लबों रीयाल मैड्रिड, बार्सिलोना और युवेंटस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है जिसके कारण इन तीनों को चैंपियन्स लीग में भाग लेने से रोका जा सकता है।

यूएफा ने मंगलवार को कहा, ''यूएफा के कानूनी ढांचे के संभावित उल्लंघन के लिये अब कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।''

यूरोपीय फुटबाल की सर्वोच्च संस्था की नियमावली में यूएफा की अनुमति या उसके नियंत्रण से बाहर बनने वाले लीग के लिये क्लबों की संभावित समहूबाजी को लेकर भी एक उपबंध शामिल है।

सुपर लीग के संस्थापकों में 12 क्लब शामिल थे लेकिन अब इसमें केवल तीन क्लब ही रह गये हैं जिन्होंने इससे हटने से इन्कार कर दिया। यूएफा ने इन तीनों क्लबों के खिलाफ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है।

यूएफा अध्यक्ष अलेक्सांद्र सेफरिन ने पिछले महीने क्लबों को आगाह किया था कि यदि ''वे कहते हैं कि हम सुपर लीग हैं तो​ फिर वे निश्चित तौर पर चैंपियन्स लीग में नहीं खेलते।''

रीयाल मैड्रिड, ​बार्सिलोना और युवेंटस तीनों ने चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!