लाइव न्यूज़ :

निशानेबाजी में निराशा जारी, दीपक कुमार और दिव्यांश भी बाहर

By भाषा | Updated: July 25, 2021 11:37 IST

Open in App

तोक्यो, 25 जुलाई भारतीय निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में जारी रहा जिसमें रविवार को यहां पदक के दावेदार माने जा रहे दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार क्रमश: 26वें और 32वें स्थान पर रहकर क्वालीफिकेशन से ही बाहर हो गये।

दीपक कुमार ने 624.7 अंक बनाये जो कि क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहे चीन के हारोन यांग (632.7) से काफी कम था। चीनी निशानेबाज ने क्वालीफिकशन में नया ओलंपिक रिकार्ड भी बनाया। क्वालीफिकेशन में चोटी के आठ निशानेबाज ही फाइनल्स में जगह बनाते हैं।

युवा प्रतिभा दिव्यांश को पदक का दावेदार माना जा रहा था लेकिन वह 622.8 अंक ही बना पाये। दोनों भारतीय निशानेबाजों पर ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिता का दबाव साफ नजर आया और वे अपेक्षित प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।

दीपक कुमार ने छह सीरिज में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105.3 बनाया जबकि दूसरी रैकिंग के दिव्यांश का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104.6 रहा।

भारत को इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में भी निराशा हाथ लगी थी जिसमें मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल फाइनल्स के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी थी।

इससे पहले शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारीवान क्वालीफिकेशन से आगे नहीं बढ़ पायी थी। सौरभ चौधरी पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहकर फाइनल में पहुंचे थे लेकिन वहां उन्हें सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा था। इस स्पर्धा में अभिषेक वर्मा फाइनल्स के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!