लाइव न्यूज़ :

खेलों के उद्घाटन से पहले प्रतिबंधों के कारण तोक्यो के लोगों में निराशा

By भाषा | Updated: July 21, 2021 13:35 IST

Open in App

तोक्यो, 21 जुलाई (एपी) तोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की पूर्व संध्या पर कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों से यहां जश्न मनाने और मदिरा पीने वालों में हताशा और निराशा है।

जापान ने शहर के रेस्तरां और बार को रात आठ बजे तक बंद करने के लिए कहा है। सरकार ने यह कदम लोगों को अजनबियों के संपर्क में आने और वायरस फैलने से रोकने के लिए उठाया है।  यहां आपातकाल की स्थिति में भी हालांकि ये कदम बहुत कारगर नहीं रहे और लोग खुली जगहों पर शराब पीने लगे हैं।

रियल एस्टेट उद्योग में काम करने वाली 28 वर्षीय मियो मारुयामा ने कहा, ‘‘ किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि सरकार ओलंपिक आयोजन से पीछे नहीं हटी लेकिन बिना किसी वैज्ञानिक सबूत के ऐसे लोगों को निशाना बना रही है ।’’

उन्होंने रविवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों के लिए 40-व्यक्ति के स्वागत समारोह का जिक्र किया जिसमें प्रधानमंत्री और तोक्यो के गवर्नर भी शामिल थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा नहीं है कि हम नियम तोड़ रहे हैं, लेकिन हम राजनेताओं की बातों और कार्यों के बीच दिख रहे अंतर के खिलाफ हैं।’’

  आईओसी का स्वागत ऐसे समय में हुआ जब नागरिकों को पार्टियों में जाने या यहां तक कि अधिकांश ओलंपिक कार्यक्रमों में भाग लेने से रोक दिया गया था। स्थानीय लोग हालांकि इससे नाराज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!