लाइव न्यूज़ :

मिश्रित युगल वर्ग में जाधव के साथ उतरेंगी दीपिका

By भाषा | Updated: July 23, 2021 14:24 IST

Open in App

तोक्यो , 23 जुलाई दीपिका कुमारी तोक्यो ओलंपिक तीरंदाजी मिश्रित युगल स्पर्धा में अपने पति और अनुभवी तीरंदाज अतनु दास की बजाय प्रवीण जाधव के साथ उतरेगी । शुक्रवार को क्वालीफिकेशन दौर के प्रदर्शन के आधार पर यह फैसला लिया गया ।

मिश्रित युगल स्पर्धा ओलंपिक में पहली बार खेली जा रही है और इसे भारत की पदक उम्मीद में से एक माना जा रहा है ।

जाधव और दीपिका के संयुक्त स्कोर के आधार पर मिश्रित युगल में भारत को नौवीं रैंकिंग मिली है ।

भारत के पास दास और दीपिका का नाम भेजने का विकल्प था जिन्होंने पेरिस विश्व कप में साथ में स्वर्ण पदक जीता था । महासंघ ने हालांकि दास की बजाय जाधव को चुना ।

भारतीय तीरंदाजी संघ के अधिकारी वीरेंद्र सचदेवा ने कहा ,‘‘ मौजूदा फॉर्म के आधार पर जाधव का चयन किया गया ।इसमें कोई रॉकेट विज्ञान नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जाधव नयी प्रतिभा है और दीपिका के पास अनुभव है ।उम्मीद है कि दोनों साथ में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!