दीक्षा डागर ने कट हासिल किया

By भाषा | Updated: June 4, 2021 21:48 IST2021-06-04T21:48:41+5:302021-06-04T21:48:41+5:30

Diksha Dagar got the cut | दीक्षा डागर ने कट हासिल किया

दीक्षा डागर ने कट हासिल किया

बिस्ट्राइस, चार जून भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर ने लेडीज यूरोपीय टूर एक्सेस सीरीज के अंतर्गत खेले जा रहे एमुंडी चेक लेडीज चैलेंज के दूसरे दौर में तीन ओवर के स्कोर से कट हासिल किया।

वह संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर बनी हुई हैं। उन्होंने पहले दौर में 74 और दूसरे दौर में 73 के कार्ड से कुल तीन ओवर 147 का स्कोर बनाया।

दीक्षा पहले दौर में तीन बोगी कर बैठी लेकिन उन्होंने एक बर्डी लगाने में भी सफलता हासिल की।

स्थानीय एमेच्योर गोल्फर सारा कौस्कोवा 64 और 67 के कार्ड से आठ शॉट की बढ़त बनाये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Diksha Dagar got the cut

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे