लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक से बाहर होने को पचाना मुश्किल, विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने पर नजरें: चिराग

By भाषा | Updated: August 10, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त भारत के शीर्ष पुरुष युगल बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी ने मंगलवार को स्वीकार किया कि तोक्यो खेलों से जल्द बाहर होने से उबर पाना मुश्किल था लेकिन कहा कि वह और उनके जोड़ीदार सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी ओलंपिक के अनुभव का इस्तेमाल आगामी प्रतियोगिताओं विशेषकर दिसंबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए करेंगे।

चिराग और सात्विक की दुनिया की 10वें नंबर की जोड़ी ने अपने तीन में से दो ग्रुप मैच जीते थे लेकिन इसके बावजूद यह भारतीय जोड़ी नॉकआउट में जगह बनाने में विफल रही।

पंद्रह अगस्त को होने वाली ‘मुंबई अल्ट्रा रन’ के प्रतियोगिता दूत चिराग ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह हमारे लिए अच्छा और साथ ही दुखद अनुभव रहा क्योंकि हम जल्दी बाहर हो गए।’’

उन्होंने कहा,‘‘पहले दिन जीत के बाद मैंने सोचा था कि हम क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएंगे लेकिन दुर्भाग्य से हमारे सहित तीन जोड़ियों ने दो मैच जीते और आगे जाने वाली टीमों का फैसला गेम जीतने के आधार पर हुआ, इसलिए यह दुर्भाग्यपूर्ण लेकिन कुल मिलाकर अच्छा अनुभव था।’’

चिराग और सात्विक ने अपने पहले मैच में ली यांग और वैंग चीन लिन की तीसरी वरीय और अंतत: स्वर्ण पदक जीतने वाली जोड़ी को हराया था।

भारतीय जोड़ी को अपने दूसरे मुकाबले में मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशिया की शीर्ष वरीय जोड़ी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। चिराग और सात्विक ने अपने तीसरे और अंतिम मैच में बेन लेन और सीन वेंडी की ग्रेट ब्रिटेन की जोड़ी को हराया था।

चिराग ने कहा, ‘‘दुनिया की नंबर एक और नंबर तीन जोड़ी की मौजूदगी में हमें शुरू से ही पता था कि हमारे ग्रुप में मुकाबला कड़ा होगा और ग्रेट ब्रिटेन की जोड़ी भी थी। लेकिन दो मैच जीतने के बावजूद बाहर होने से पीड़ा पहुंची। जिन्हें हमने हराया उन्हें स्वर्ण पदक जीतते हुए देखना मुश्किल था।’’

चिराग की नजरें अब सुदीरमन कप (26 सितंबर से तीन अक्तूबर), थॉमस कप (नौ-17 अक्तूबर) और विश्व चैंपियनशिप (12-19 दिसंबर) पर टिकी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक के काफी सकारात्मक पक्ष रहे, हमने अच्छा प्रदर्शन किया। सुदीरमन कप, थॉमस कप और दिसंबर में विश्व चैंपियनशिप जैसे काफी टूर्नामेंट आ रहे हैं। इसलिए हम इन टूर्नामेंटों में अच्छा करना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि हम पदक जीतकर आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!