लाइव न्यूज़ :

धोनी ने कहा, चाहता हूं कि दीपक चाहर पावरप्ले की जिम्मेदारी निभायें

By भाषा | Updated: April 16, 2021 23:45 IST

Open in App

मुंबई, 16 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में पहली जीत दर्ज करने के बाद कहा कि दीपक चाहर डेथ ओवर के गेंदबाज के तौर पर काफी अनुभवी हो गये हैं इसलिये वह चाहते हैं कि यह गेंदबाज पावरप्ले में भी जिम्मेदारी निभाये।

पंजाब किंग्स पर छह विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले चाहर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जिन्होंने चार ओवर में चार विकेट झटके।

धोनी का यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिये 200वां मैच था, इसके बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ 200वां मैच खेलना, वाकई बहुत लंबी यात्रा है, जो 2008 में शुरू हुई थी। ’’

चाहर की गेंदबाजी पर उन्होंने कहा, ‘‘ दीपक चाहर डेथ बोलर के तौर पर भी अनुभवी हुए हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि वह पावरप्‍ले की जिम्‍मेदारी निभाए, क्‍योंकि डेथ ओवर के लिए हमारे पास (ड्वेन) ब्रावो हैं। ’’

धोनी ने कहा, ‘‘हम मोईन (अली) को तीसरे नंबर पर ही खिलाना चाहते हैं, वह अच्‍छा है, बडे़ शॉट खेल सकता है। ’’

वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान के एल राहुल ने कहा, ‘‘ हमारे पास कहने को ज्‍यादा कुछ नहीं है, क्‍योंकि अगर कोई टीम शुरुआत में ही पांच विकेट गंवा दे तो फ‍िर बच ही क्‍या जाता है। चेन्‍नई की टीम ने खासकर चाहर ने काफी अच्‍छी गेंदबाजी की, मुझे (रविंद्र) जडेजा ने रन आउट कर दिया। इसके अलावा यह पिच इतनी बुरी नहीं थी। यहां पर 150 से 160 रन बनने चाहिए थे, लेकिन हम 100 रन के करीब ही पहुंचे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अच्‍छी बात यह है कि जाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ ने काफी अच्‍छी गेंदबाजी की। उम्‍मीद है हम आने वाले मैचों में वापसी करेंगे। हम दोबारा से योजना बनाएंगे और देखेंगे कि क्‍या बदलाव कर सकते हैं। हमें व्‍यक्तिगत तौर पर प्रदर्शन की जरूरत है, देखेंगे कि अगर हम दोबारा ऐसी स्थिति में पहुंचे तो 150 रन कैसे पार कर सकते हैं, क्‍योंकि अभी हमें अगले कुछ मैच यहीं पर खेलने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!