लाइव न्यूज़ :

धोनी खेल के महान ‘फिनिशर’ में एक : पोंटिंग

By भाषा | Updated: October 11, 2021 11:25 IST

Open in App

दुबई, 11 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की दबाव में शांतचित होकर खेली गयी धमाकेदार पारी से चकित थे और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान को खेल के महानतम ‘फिनिशर’ (मैच का सफल अंत करने वाला) में से एक बताया।

धोनी ने अंतिम क्षणों में मैच का सफल अंत करने की अपनी काबिलियत का फिर से बेजोड़ नमूना पेश करके चेन्नई को पहले क्वालीफायर में दिल्ली पर चार विकेट से जीत दिलायी जिससे उनकी टीम नौवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

चेन्नई को आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी और धोनी ने तेज गेंदबाज टॉम कुरेन पर तीन चौके जड़कर अपनी टीम को जीत दिलायी। इससे पहले उन्होंने अवेश खान पर मिडविकेट क्षेत्र में छक्का लगाया था।

पोंटिंग ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह (धोनी) खेल के महान खिलाड़ियों में से एक है। हम डगआउट में बैठकर सोच रहे थे कि अगला बल्लेबाज रविंद्र जडेजा होगा या धोनी तथा मैंने कहा कि धोनी बल्लेबाजी के लिये आएगा और मैच का समापन करने की कोशिश करेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘देखिये जब वह खेलना छोड़ देंगे, संन्यास ले लेंगे तो मुझे लगता है कि उन्हें निश्चित तौर पर इस खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में एक तौर पर याद किया जाएगा। ’’

पोंटिंग ने कहा कि दिल्ली के गेंदबाज धोनी के खिलाफ रणनीति के अनुरूप गेंदबाजी करने में नाकाम रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें धोनी के लिये उन अंतिम दो ओवरों में जैसी गेंदबाजी करनी चाहिए थी हम वैसा नहीं कर पाये और आप जानते हैं कि अगर आप चूक गये तो उनके (धोनी) सामने आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वह लंबे समय से ऐसा करते आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!