लाइव न्यूज़ :

धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने नेट अभ्यास शुरू किया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 22:26 IST

Open in App

चेन्नई, नौ मार्च कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी चरण के लिए नेट अभ्यास शुरू कर दिया।

इससे पहले खिलाड़ियों को नियमों के तहत पृथकवास में रहना पड़ा और आरटी-पीसीआर जांच में नेगेटिव आने के बाद उन्होंने अभ्यास शुरू किया।

टीम की सोमवार को शुरू हुई शिविर में करिश्माई कप्तान धोनी के अलावा अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडु, रुतुराज गायकवाड और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने नेट अभ्यास किया।

हाल ही में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में टीम के साथ जुड़े तमिलनाडु के एन जगदीसन, आर साई किशोर और सी हरि निशांत ने धोनी और रायुडु के साथ अभ्यास किया। शिविर में नये गेंदबाज हरिशंकर रेड्डी भी शामिल है।

टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथ ने कहा, ‘‘ सीएसके खिलाड़ियों ने अपना पृथकवास पूरा करने के बाद कल अभ्यास शुरू किया है। धीरे-धीरे कुछ अन्य खिलाड़ी भी पृथकवास अवधि को पूरा कर टीम के साथ जुड़ेंगे।’’

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लेग स्पिनर कर्ण शर्मा और भगत वर्मा भी टीम के साथ जुड़ेंगे।

धोनी बुधवार को यहां पहुंचे थे।

आईपीएल का आगाज नौ अप्रैल को होगा जबकि चेन्नई की टीम अपने अभियान को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को शुरू करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!