लाइव न्यूज़ :

धोनी सबसे हटकर हैं : साव

By भाषा | Updated: October 11, 2021 15:27 IST

Open in App

दुबई, 11 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की ‘फिनिशिंग (मैच को सफलतापूर्वक खत्म करना)’ क्षमताओं से अभिभूत हैं और खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के महान कप्तान को करीब से देखने का मौका मिला।

धोनी ने रविवार को दिल्ली की टीम के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर मुकाबले में मुश्किल परिस्थितियों में छह गेंद में 18 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाया। उनकी इस आक्रामक पारी से चेन्नई सुपर किंग्स ने चार विकेट से जीत दर्ज की और नौवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

मैच के आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे और टॉम कुरेन गेंदबाजी कर रहे थे। कुरेन ने पहली गेंद में मोईन अली को आउट किया। दूसरी और तीसरी गेंद पर धोनी के बल्ले से चौका निकाला अगली गेंद वाइड, फिर धोनी ने एक और चौका लगाया और टीम फाइनल में पहुंच गयी।

साव ने फ्रेंचाइजी से जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ एमएस धोनी सबसे हटकर हैं, यह बात सभी जानते हैं। हमने उन्हें कई बार मैच ‘फिनिश (खत्म करते हुए)’ करते हुए देखा है । उनके लिए ऐसा करना या हमारे लिए उन्हें ऐसा करते देखना कोई नयी बात नहीं है। वह जब भी बल्लेबाजी करते है तो निश्चित रूप से एक खतरनाक खिलाड़ी होते है।’’

साव ने कहा, ‘‘ मैं वहां मौजूद रहने और एक बल्लेबाज तथा कप्तान के रूप में उन्हें देखने का मौका मिलने को लेकर खुद को भाग्यशाली मानता हूं। उन्होंने मैच को हमारी पहुंच से दूर कर दिया।’’

साव (34 गेंद में 60 रन) और कप्तान ऋषभ पंत (35 गेंद में 51 रन) की अर्धशतकीय पारियों से दिल्ली ने पांच विकेट पर 172 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था लेकिन चेन्नई की टीम ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

साव ने कहा कि कल (रविवार) रात की हार को पचा पाना उनके लिए मुश्किल है।

उन्होंने कहा, ‘‘ फिलहाल हमें एक दूसरे का साथ देना है। चाहे हम जीते या हारे, पूरी टीम हमारे प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेती है। हम कोशिश करेंगे और अगले मैच में और मजबूत होकर वापसी करेंगे। टीम के लिए इस हार को पचा पाना मुश्किल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास फाइनल में क्वालीफाई करने का एक और मौका होगा और मुझे टीम में सभी पर भरोसा है। मुझे सच में विश्वास है कि हम अगले मैच में कुछ खास कर सकते हैं और फाइनल में जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!