लाइव न्यूज़ :

चेन्नई पहुंचे धोनी, सीएसके के भारतीय खिलाड़ियों के 13 अगस्त को यूएई जाने की संभावना

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:29 IST

Open in App

चेन्नई, 10 अगस्त चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को यहां पहुंचे जहां से टीम के खिलाड़ी यूएई रवाना होंगे। यूएई को अगले महीने इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे सत्र की मेजबानी करनी है।

सीएसके के अधिकारी ने बताया कि टीम के भारतीय खिलाड़ियों के 13 अगस्त को यूएई रवाना होने की संभावना है।

सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने पीटीआई को बताया ,‘‘टीम के भारतीय खिलाड़ी, जो भी उपलब्ध होंगे, पूरी संभावना है कि वे 13 अगस्त को यूएई रवाना होंगे।’’

प्रशंसकों ने धोनी के चेन्नई पहुंचने का सोशल मीडिया पर जश्न मनाया।

सीएसके ने अपने ट्विटर हैंड पर धोनी की तस्वीर साझा करते हुए उनके शहर में पहुंचने की जानकारी दी और लिखा, ‘‘लॉयन डे एंट्री।’’

विश्वनाथ ने कहा कि सीएसके के खिलाड़ियों के यूएई रवाना होने से पहले चेन्नई में कोई शिविर नहीं होगा।

आईपीएल 2021 के बाकी बचे टूर्नामेंट का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में होगा। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आने के बाद मई में टूर्नामेंट को बीच में स्थगित कर दिया गया था।

बीसीसीआई ने इसके बाद बाकी मैचों का आयोजन यूएई में कराने का फैसला किया जो इससे पहले आईपीएल 2020 का सफल आयोजन कर चुका था।

सीएसके अपने अभियान की शुरुआत 19 सितंबर को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ करेगा।

लीग स्थगित होने से पहले धोनी की टीम सात मैचों में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!