लाइव न्यूज़ :

धनकड़ बाहर, कादियान और मलिक सोफिया में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

By भाषा | Updated: May 6, 2021 17:07 IST

Open in App

सोफिया (बुल्गारिया) छह मई सत्यव्रत कादियान और सुमित मलिक ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारतीय उम्मीदों को जीवंत रखा है लेकिन अमित धनखड़ गुरुवार को यहां शुरुआती मुकाबला हारने के बाद विश्व ओलंपिक क्वालीफायर से बाहर हो गये।

धनखड़ 74 किग्रा क्वालीफिकेशन बाउट में मोल्दोवा के मिहेल सावा से 6-9 से हार गये जिससे ओलंपिक का उनका सपना टूट गया। पहले पीरियड में 0-4 से पिछड़ने के बाद धनकर ने दूसरे पीरियड में वापसी की लेकिन वह मोल्दोवा के पहलवान को पटखनी नहीं दे सके।

धनकड़ की हार से यह भी तय हो गया कि तोक्यो खेलों के 74 किग्रा वर्ग में भारत को प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा।

ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिये यह आखिरी टूर्नामेंट है जिसमें कादियान (97 किग्रा) और सुमित मलिक (125 किग्रा) के पास टिकट हासिल करने का मौका है।

कादियान ने प्री-क्वार्टर फाइनल में प्यूटो रिको के इवान अमादौर रामोस को 5-2 से हराया।

सुमित 125 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान के अयाल लाजरेव के खिलाफ आखिरी 25 सेकेंड में 1-2 से पीछे चल रहे थे लेकिन आखिरी क्षणों में वह एक अंक हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने 2-2 की बराबारी में अंतिम अंक हासिल करने के आधार पर जीत दर्ज की।

अगले दौर में भी उन्होंने मोल्दोवा के अलेक्जेंडर रामानोव से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 की जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!