लाइव न्यूज़ :

धनलक्ष्मी ने 100 मीटर जीती, दुती चौथे स्थान पर , चोटिल हिमा हो सकती है ओलंपिक से बाहर

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:44 IST

Open in App

पटियाला , 26 जून तमिलनाडु की एस धनलक्ष्मी ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप में सौ मीटर की दौड़ जीत ली जबकि राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी दुती चंद चौथे स्थान पर रही । स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास हीट रेस में लगी चोट के कारण बाहर हो गई जिससे तोक्यो ओलंपिक में उनकी भागीदारी पर भी संशय पैदा हो गया है ।

महिलाओं की सौ मीटर दौड़ में कोई भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया । धनश्री ने 11 . 52 सेकंड का समय निकाला । श्रीलंका की अमाशा डिसिल्वा 11 . 59 सेकंड के साथ दूसरे और तमिलनाडु की अर्चना सुसींद्रन 11 . 60 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रही ।

इस सप्ताह की शुरूआत में इंडियन ग्रां प्री 4 में इसी ट्रैक पर 11 . 17 सेकंड का समय निकालने वाली दुती 11 . 62 सेकंड के साथ चौथे स्थान पर रही ।

रोड टू तोक्यो सूची में 41वें स्थान पर काबिज दुती का ओलंपिक में खेलना लगभग तय है । तोक्यो में महिलाओं की 100 मीटर रेस में 56 खिलाड़ी भाग लेंगे ।

लंबे समय से कमर में चोट से जूझ रही हिमा सुबह 100 मीटर हीट में मांसपेशी में खिंचाव का शिकार हो गई । अभी पता नहीं चल सका है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है ।

समझा जाता है कि वह रविवार को 200 मीटर की दौड़ और 29 जून को महिलाओं की चार गुणा सौ मीटर दौड़ में भाग नहीं लेगी ।

हिमा की चोट चार गुणा सौ मीटर महिला रिले टीम की क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को करारा झटका है । इस चौकड़ी में हिमा के अलाव दुती, धनलक्ष्मी और अर्चना शामिल है ।

पुरूष वर्ग में पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने 10 . 27 सेकंड में सौ मीटर दौड़ जीती । पंजाब के लवप्रीत सिंह दूसरे और ओडिशा के अमिय कुमार मलिक तीसरे स्थान पर रहे ।

ऊंचीकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर की ओलंपिक कोटा हासिल करने की उम्मीदें टूट गई जो 2 . 20 मीटर की कूद ही लगा सके । वह ओलंपिक क्वालीफिकेशन का आखिरी प्रयास करने अमेरिका से यहां आये थे जहां वह कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी में पढते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!