लाइव न्यूज़ :

देवेंद्रो और सुरंजय की कोच के रूप में भारतीय मुक्केबाजी टीम में वापसी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 14:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता एम सुरंजय सिंह और एल देवेंद्रो सिंह को इस महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले पुरुषों की कोचिंग टीम में शामिल किया है।

पटियाला में इस सप्ताह शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर के लिये जिन 14 कोच को चुना गया है उनमें 29 वर्षीय देवेंद्रो और 35 वर्षीय सुरंजय भी शामिल हैं। विश्व चैंपियनशिप सर्बिया के बेलग्रेड में 24 अक्टूबर से शुरू होगी जिसमें 100 से अधिक देशों के लगभग 600 मुक्केबाज भाग लेंगे।

कोचिंग स्टाफ में जो अन्य प्रमुख नाम हैं उनमें मुख्य कोच नरेंदर राणा, पूर्व जूनियर कोच एम एस ढाका, धर्मेन्द्र यादव तथा पूर्व मुक्केबाज दिवाकर प्रसाद और तोराक खारपान शामिल हैं। बीएफआई के महासचिव हेमंत कालिता ने पीटीआई से इसकी पुष्टि की।

दिलचस्प बात यह है कि सुरंजय और देवेंद्रो दोनों को जूनियर स्तर पर ढाका ने कोचिंग दी थी।

सुरंजय को इससे पहले 2017 में भी सहायक कोच नियुक्त किया गया था लेकिन उन्होंने निजी कारणों से तब यह जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी।

मणिपुर के इस पूर्व मुक्केबाज ने कहा, ‘‘पिछली बार जब मुझे चुना गया था तो कुछ पारिवारिक परेशानियां थी। अभी सब ठीक है, पद संभाल लेंगे।’’

देवेंद्रो भी इस नयी भूमिका को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इतने वर्षों में जो कुछ सीखा है, आखिर में मुझे उसका उपयोग करने का मौका मिला है। मुझे उम्मीद है कि मैं अहम योगदान दूंगा। यह मेरे लिये सम्मान है।’’

सुरंजय और देवेंद्रो अपने करियर के दौरान चोटों से जूझते रहे जिसके कारण उनका करियर लंबा नहीं खिंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!