लाइव न्यूज़ :

निचले स्तर पर खेल केंद्रों की विकास प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए : मोहंती

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर खेलो इंडिया महिला अंडर-21 हॉकी लीग में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की बी टीम को दूसरे स्थान पर पहुंचाने वाले अनुभवी कोच सिमांता कृष्णा मोहंती ने युवा खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि निचले स्तर पर खेल केंद्रों के विकास की प्रक्रिया सतत जारी रहनी चाहिए।

साइ बी टीम सोमवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पूल ए में 13 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। पहले मैच में हार के बाद वह लगातार पांच मैचों में अजेय रही।

मोहंती 1991 से हॉकी कोच हैं और उन्होंने कहा कि पूर्व में सुविधाएं कम थी और प्रतिभा को खोजने के लिये झारखंड और ओडिसा के गांवों में जाना पड़ता था।

उन्होंने कहा, ‘‘उस समय कोई छात्रावास या अकादमियां नहीं थी। अब कई तरह के केंद्र हैं तथा आहार और अनुकूलन सहित सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाता है। मैंने अपने पिछले 30 वर्षों के कोचिंग करियर में इस तरह की सुविधाएं नहीं देखी।’’

मोहंती ने कहा, ‘‘हमारा ध्यान लगातार बुनियादी और जमीनी स्तर पर इस तरह के केंद्रों को विकसित करने और अनुभवी कोच के साथ व्यवस्थित रूप से काम करने पर होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!