लाइव न्यूज़ :

आईसीयू में दो रात बिताने के बाद भी रिजवान ने सेमीफाइनल में खेलने की इच्छा जतायी

By भाषा | Updated: November 12, 2021 15:41 IST

Open in App

दुबई, 12 नवंबर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने छाती में गंभीर संक्रमण के कारण यहां दो रात एक अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में बितायी थीं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में खेलने पर जोर दिया और फिर टीम के लिये सबसे ज्यादा रन भी जुटाये, पर उन्हें इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान के टीम डॉक्टर नजीब सोमरू ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में इसका खुलासा किया।

गुरूवार को सेमीफाइनल से कुछ देर पहले बल्लेबाजी सलाहकार मैथ्यू हेडन ने बस इतना कहा था कि विकेटकीपर बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती है, उन्होंने जिक्र नहीं किया था कि रिजवान आईसीयू में है।

सोमरू ने कहा, ‘‘मोहम्मद रिजवान को नौ नवंबर को फेफड़े में गंभीर संक्रमण हो गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने आईसीयू में दो रात बितायीं। वह शानदार तरीके से उबरे और मैच से पहले वह बिलकुल फिट लग रहे थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके शानदार दृढ़ संकल्प और जोश को देख सकते हैं कि उन्होंने देश के लिये प्रदर्शन करने का जज्बा दिखाया। और हम देख सकते हैं कि उसने कैसा प्रदर्शन किया। ’’

कप्तान बाबर आजम ने कहा कि रिजवान सेमीफाइनल में खेलना चाहता था।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने उसे देखा तो वह थोड़ा सुस्त लग रहा था, लेकिन जब मैंने उससे उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो उसने कहा, ‘नहीं, मैं खेलूंगा। ’ निश्चित रूप से वह ‘टीम मैन’ है। वह आज जिस तरह से खेला, वह अद्भुत था। ’’

फॉर्म में चल रहे रिजवान ने 52 गेंद में 67 रन की पारी खेली जिससे पाकिस्तानी टीम चार विकेट पर 176 रन का स्कोर खड़ा कर सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!