लाइव न्यूज़ :

डेजर्ट स्ट्रॉम रैली: मौजूदा चैंपियन अभिषेक मिश्रा और फ्रांस के एड्रियान मेटगे दूसरे दिन बढ़त पर

By भाषा | Updated: May 9, 2019 20:25 IST

मौजूदा चैंपियन अभिषेक मिश्रा ने अपने अनुभव का अच्छा परिचय देते हुए डेजर्ट स्ट्रॉम रैली के दूसरे दिन गुरुवार को बढ़त हासिल की।

Open in App

बीकानेर, नौ मई। मौजूदा चैंपियन अभिषेक मिश्रा ने अपने अनुभव का अच्छा परिचय देते हुए डेजर्ट स्ट्रॉम रैली के दूसरे दिन गुरुवार को बढ़त हासिल की। द टीम स्पार्कीज गैरेज के इस रेसर ने एक्स्ट्रीम कैटेगरी में अपने सह-चालक श्रीकांत गौड़ा के साथ मिलकर पहले दिन का अंत शीर्ष स्थान के साथ करने वाले सनी सिद्धू को पीछे छोड़ा और कुल तीन घंटे 22:46 मिनट के समय के साथ बढ़त लेने में सफल रहे।

महिंद्रा एडवेंचर टीम के सिद्धू अपने सह-चालक अश्विन नाइक के साथ पहले दिन अच्छी फॉर्म में थे लेकिन दूसरे दिन गर्मी के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई। उनकी टीम के गौरव गिल और उनके सह-चालक मूसा शरीफ ने दूसरे दिन की शुरुआत चौथे स्थान के साथ की थी।

दूसरे दिन गौरव को परेशानी तो हुईं लेकिन वह अपने दम पर दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने एसएस-4 में एक घंटे 10:11 मिनट का रिकार्ड समय निकाला। उन्होंने कुल तीन घंटे 25:46 मिनट का समय लिया। सम्राट यादव अपने सह-चालक कुणाल कश्यप के साथ तीसरे स्थान पर रहे। टीवीएस रेसिंग के फ्रांसीसी ड्राइवर एड्रियान मेटगे ने मोटो कैटेगरी में अपना वर्चस्व दिखाया और दो घंटे 03:34 मिनट के कुल समय निकाल पहले स्थान पर कब्जा जमाया।

दूसरे स्थान पर हीरो मोटरस्पोर्ट के भारत के स्टार बाइकर सीएस संतोष रहे। संतोष ने 02:11:20 घंटे का समय निकाला। एनड्यूरे कैटेगरी में अंकुर चौहान ने अपने सह-चालक प्रकाश एम के साथ मिलकर दूसरे दिन का अंत पहले स्थान के साथ किया। आठ चरणों के बाद वह 13 मिनट 38 सेकेंड की पेनल्टी के साथ पहला स्थान हासिल करने में सफल रहे। दूसरे स्थान पर दीपक सचदेवा (सह-चालक जापजोत सिंह ढिंगरा) और कैप्टेन अभिलाष सिंह (सह-चालक आशीष अग्रवाल) रहे।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!