लाइव न्यूज़ :

डेनमार्क ओपन : सिंधू क्वार्टर फाइनल में हारी

By भाषा | Updated: October 22, 2021 22:48 IST

Open in App

ओडेन्से, 22 अक्टूबर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ब्रेक के बाद वापसी करते हुए डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में कोरिया की अन सियंग से हारकर बाहर हो गई।

अगस्त में तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद पहला मैच खेल रही सिंधू पांचवीं वरीयता प्राप्त अपनी प्रतिद्वंद्वी का सामना नहीं कर सकी और 36 मिनट में 11 . 21, 12 . 21 से हार गई ।

पिछली बार भी वह अन सियंग से सीधे गेम में हार गई थी जब दो साल पहले दोनों का मुकाबला हुआ था ।

सियंग ने शानदार शुरूआत करके छह मिनट के भीतर ही सात अंक की बढत बना ली । सिंधू ने कई सहज गलतियां की जिनका कोरियाई खिलाड़ी ने फायदा उठाया । उसने जल्दी ही बढत 16 . 8 की कर ली और आखिर में सिंधू ने उसे 10 गेम प्वाइंट गंवाकर पहला गेम सौंप दिया ।

दूसरे गेम में भी कहानी कुल जमा यही रही । ब्रेक तक सिंधू ने वापसी की कोशिश की लेकिन उसके बाद खेल एकतरफा हो गया । सिंधू ने गुरुवार को थाईलैंड की बुसानन ओंगबोमरंगफान को 67 मिनट में 21-16, 12-21, 21-15 से हराया था।

इससे पहले भारत के समीर वर्मा को क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के टॉमी सुगिआर्तो के खिलाफ पहला गेम 17 . 21 से हारने के बाद कोर्ट छोड़ना पड़ा । वर्मा ने विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था । वहीं लक्ष्य सेन भी हारकर बाहर हो गये।

विश्व में 28वें नंबर के समीर ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश करके स्थानीय खिलाड़ी एंटोनसेन को 21-14, 21-18 से हराया। पुरुष एकल का यह मैच 50 मिनट तक चला।

लक्ष्य सेन हालांकि ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन का सामना नहीं कर पाये और आसानी से हार गये। एक्सेलसन ने भारतीय खिलाड़ी को 21-15, 21-7 से पराजित किया।

इससे पहले समीर और एंटोनसेन के बीच जो छह मैच खेले गये थे उनमें से भारतीय खिलाड़ी ने केवल एक मैच जीता था। समीर ने हालांकि पहले गेम में शुरू में ही 2-0 की बढ़त बना दी और ब्रेक तक वह 11-6 से आगे थे।

भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद भी डेनमार्क के खिलाड़ी के वापसी के सारे प्रयासों को विफल किया। उन्होंने लगातार तीन अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरा गेम थोड़ा कड़ा था लेकिन समीर ने शुरू में 5-3 से दो अंक की बढ़त बनायी तथा मध्यांतर तक वह 11-8 से आगे थे। इसके बाद उन्होंने एंटोनसेन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!