लाइव न्यूज़ :

डेनमार्क ओपन : एंटोनसेन को हराकर समीर क्वार्टर फाइनल में, लक्ष्य बाहर

By भाषा | Updated: October 22, 2021 12:25 IST

Open in App

ओडेन्से, 22 अक्टूबर भारत के समीर वर्मा ने विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को सीधे गेम में हराकर डेनमार्क ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन लक्ष्य सेन हारकर बाहर हो गये।

विश्व में 28वें नंबर के समीर ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश करके स्थानीय खिलाड़ी एंटोनसेन को 21-14, 21-18 से हराया। पुरुष एकल का यह मैच 50 मिनट तक चला।

मध्य प्रदेश का यह 27 वर्षीय खिलाड़ी अगले दौर में 33 वर्षीय टॉमी सुगियार्तो का सामना करेगा।

लक्ष्य सेन हालांकि ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन का सामना नहीं कर पाये और आसानी से हार गये। एक्सेलसन ने भारतीय खिलाड़ी को 21-15, 21-7 से पराजित किया।

इससे पहले समीर और एंटोनसेन के बीच जो छह मैच खेले गये थे उनमें से भारतीय खिलाड़ी ने केवल एक मैच जीता था। समीर ने हालांकि पहले गेम में शुरू में ही 2-0 की बढ़त बना दी और ब्रेक तक वह 11-6 से आगे थे।

भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद भी डेनमार्क के खिलाड़ी के वापसी के सारे प्रयासों को विफल किया। उन्होंने लगातार तीन अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरा गेम थोड़ा कड़ा था लेकिन समीर ने शुरू में 5-3 से दो अंक की बढ़त बनायी तथा मध्यांतर तक वह 11-8 से आगे थे। इसके बाद उन्होंने एंटोनसेन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पी वी सिंधू भी महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने गुरुवार को थाईलैंड की बुसानन ओंगबोमरंगफान को 67 मिनट में 21-16, 12-21, 21-15 से हराया था। उनका सामना कोरिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त ए एन सियंग से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!