लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्व कप तोक्यो ओलंपिक से पहले परीक्षण प्रतियोगिता : संजीव राजपूत

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च भारत के अनुभवी राइफल निशानेबाज संजीव राजपूत ने गुरूवार को कहा कि दिल्ली विश्व कप तोक्यो ओलंपिक से पहले निशानेबाजों के लिये ‘परफेक्ट’ परीक्षण टूर्नामेंट हो सकता है क्योंकि वे कोरोना-19 महामारी के कारण एक साल से ज्यादा समय बाद शीर्ष स्तरीय टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं।

शॉटगन को छोड़कर भारतीय निशानेबाजों का अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट चीन के पुतियान में सत्र का अंतिम आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल्स था जिसमें उन्होंने काफी पदक जीते थे। इसके बाद महामारी के कारण पिछले साल मार्च से ही सामान्य जीवन बाधित हो गया।

राजपूत ने टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह विश्व कप इस मायने में महत्वूपर्ण है कि यह निशानेबाजों के लिये ओलंपिक से पहले परीक्षण टूर्नामेंट के तौर पर काम कर सकता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसे ओलंपिक से पहले ‘ड्रेस रिहर्सल’ भी कहा जा सकता है। इससे रैंकिंग के आधार पर कोटा भी मिलेंगे और जिन निशानेबाजों को अभी कोटा हासिल करना है, वे निश्चित रूप से यहां इसमें ये हासिल करना चाहेंगे। ’’

चालीस वर्षीय राजपूत ने 2019 रियो डि जिनेरियो विश्व कप में तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल किया था, जिसमें उन्होंने पुरूष 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!