लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक 2048 की मेजबानी का दावा करेगी दिल्ली : केजरीवाल ( परिवर्तित स्लग से )

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार 2048 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा करेगी और इसके लिये जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार किया जायेगा ।

दिल्ली में 1951, 1982 एशियाई खेल और 2010 राष्ट्रमंडल खेल हो चुके हैं ।

वर्ष 2021 . 22 के बजट के बाद प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने कहा ,‘‘ दिल्ली 2048 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा करेगी । इसके लिये हम बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे और सारी जरूरी सुविधायें देंगे ।’’

इससे पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए कहा था ,‘’ खेलों से जुड़ा हमारा एक और सपना है जो मैं सदन के समक्ष रख रहा हूं । हम दिल्ली में ओलंपिक खेलों का आयोजन करना चाहते हैं ।’’

उन्होंने कहा कि 1896 में यूनान में ओलंपिक खेलों की शुरूआत के बाद से ओलंपिक की मशाल कभी दिल्ली नहीं आई ।

उन्होंने कहा ,‘‘ 32वें ओलंपिक खेल तोक्यो में होने हैं । अगले तीन मेजबानों का चयन हो चुका है । हमारी सरकार खेलों की सुविधायें तैयार करने के साथ ऐसा माहौल बनाना चाहती है कि हम 2048 में 39वें ओलंपिक की मेजबानी का दावा कर सकें ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अभी इसमें काफी समय है लेकिन हमें 2048 से 10 साल पहले दावा करना होगा । इससे 15 साल पहले बुनियादी ढांचा और खेल का माहौल बनाना होगा ताकि हमारे खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में पदक ला सकें ।’’

सिसोदिया ने कहा कि इस साल खेल विश्वविद्यालय भी शुरू हो जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!