लाइव न्यूज़ :

दिल्ली 2048 ओलंपिक की मेजबानी का दावा करेगी : मनीष सिसोदिया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार 2048 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा करेगी और इसके लिये जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार किया जायेगा ।

वर्ष 2021 . 22 का बजट पेश करते हुए सिसोदिया ने कहा ,‘‘ खेलों से जुड़ा हमारा एक और सपना है जो मैं सदन के समक्ष रख रहा हूं । हम दिल्ली में ओलंपिक खेलों का आयोजन करना चाहते हैं ।’’

उन्होंने कहा कि 1896 में यूनान में ओलंपिक खेलों की शुरूआत के बाद से ओलंपिक की मशाल कभी दिल्ली नहीं आई ।

उन्होंने कहा ,‘‘ 32वें ओलंपिक खेल तोक्यो में होने हैं । अगले तीन मेजबानों का चयन हो चुका है । हमारी सरकार खेलों की सुविधायें तैयार करने के साथ ऐसा माहौल बनाना चाहती है कि हम 2048 में 39वें ओलंपिक की मेजबानी का दावा कर सकें ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अभी इसमें काफी समय है लेकिन हमें 2048 से 10 साल पहले दावा करना होगा । इससे 15 साल पहले बुनियादी ढांचा और खेल का माहौल बनाना होगा ताकि हमारे खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में पदक ला सकें ।’’

सिसोदिया ने कहा कि इस साल खेल विश्वविद्यालय भी शुरू हो जायेगा ।

दिल्ली में 1951, 1982 एशियाई खेल और 2010 राष्ट्रमंडल खेल हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!