लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाफ मैराथन: महिला वर्ग की गत चैंपियन गेमेचू की नजरें कोर्स रिकॉर्ड तोड़ने की हैट्रिक पर

By भाषा | Updated: November 26, 2020 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर दो बार की गत चैंपियन इथोपिया की सेहाय गेमेचू ने गुरुवार को कहा कि वह रविवार को यहां एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में महिला रेस में तीसरी बार कोर्स रिकॉर्ड तोड़ने के इरादे से उतरेंगी।

इक्कीस साल की गेमेचू ने 2018 में दिल्ली हाफ मैराथन में पदार्पण पर बड़ा प्रभाव छोड़ते हुए महिलाओं के वर्ग में 66 मिनट और 50 सेकेंड के कोर्स रिकॉर्ड के साथ खिताब जीता था। उन्होंने पिछले साल अपने रिकॉर्ड में 50 सेकेंड का सुधार किया जब 66 मिनट के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन से दूसरी बार खिताब जीतने में सफल रहीं।

गेमेचू ने कहा, ‘‘इस साल फिर से मैं कोर्स रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कोशिश करने जा रही हूं। कोरोना के बाद मैंने काफी ट्रेनिंग की है और पिछले साल की तुलना में और भी तेजी से आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं।"

गेमेचू के हमवतन और पुरुष वर्ग के गत चैंपियन एंडमलेक बेलिहु ने भी कोर्स रिकॉर्ड तोड़ने की इच्छा जताई। बेलिहु भी गेमेचू की तरह लगातार तीसरे खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!