दिल्ली सरकार घुमनहेड़ा स्टेडियम में हॉकी अकादमी खोलेगी: सिसोदिया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 22:12 IST2021-12-04T22:12:47+5:302021-12-04T22:12:47+5:30

Delhi government will open hockey academy at Ghumanhera stadium: Sisodia | दिल्ली सरकार घुमनहेड़ा स्टेडियम में हॉकी अकादमी खोलेगी: सिसोदिया

दिल्ली सरकार घुमनहेड़ा स्टेडियम में हॉकी अकादमी खोलेगी: सिसोदिया

नयी दिल्ली, चार दिसंबर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार घुमनहेड़ा स्टेडियम में खिलाड़ियों के आवासीय परिसर के साथ एक हॉकी अकादमी खोलेगी।

 उन्होंने स्टेडियम में ‘छज्जूराम मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने अब तक दिल्ली में चार विश्व स्तरीय एस्ट्रो-टर्फ हॉकी मैदानों का निर्माण किया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि घुमनहेड़ा ने देश को हॉकी स्टार दिए हैं। इसके बावजूद यह क्षेत्र वर्षों से गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाओं से अछूता रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार शहर को बेहतरीन खेल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi government will open hockey academy at Ghumanhera stadium: Sisodia

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे