दिल्ली गोल्फ क्लब ने तोक्यो पैरालंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: October 10, 2021 19:13 IST2021-10-10T19:13:49+5:302021-10-10T19:13:49+5:30

Delhi Golf Club honors Tokyo Paralympic medal winners | दिल्ली गोल्फ क्लब ने तोक्यो पैरालंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित किया

दिल्ली गोल्फ क्लब ने तोक्यो पैरालंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित किया

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर स्टार निशानेबाज अवनि लेखरा सहित तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) और पीरामल समूह ने रविवार को यहां ने सम्मानित किया।

लेखारा के अलावा सुमित अंतिल (भाला फेंक में स्वर्ण), मनीष नरवाल (निशानेबाजी में स्वर्ण), प्रमोद भगत (बैडमिंटन में स्वर्ण) और कृष्णा नगर (बैडमिंटन में स्वर्ण) सहित 14 पैरालंपिक खिलाड़ियों को डीजीसी में नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

इस मौके पर दो बार के स्वर्ण विजेता और तोक्यो खेलों के रजत विजेता भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया और ऊंची कूद के खिलाड़ी मरियप्पन थंगावेलु (जिन्होंने 2016 रियो में स्वर्ण और तोक्यो में रजत जीता) को भी सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह का आयोजन असंभव जैसी बाधाओं पर उनकी जीत का जश्न मनाने के लिए किया गया था।

भारत ने पिछले महीने की शुरुआत में तोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य के साथ कुल 19 पदक जीते थे। भारत पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा था।

यहां जारी बयान में डीजीसी ने कहा, ‘‘ युवाओं और अगली पीढ़ी के एथलीटों को प्रेरित करने के लिए भारत के खिलाड़ियों को सम्मान देने का हमारा हमेशा से प्रयास रहा है।। इन पैरालंपिक खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए भारतीयों को प्रेरित करती रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi Golf Club honors Tokyo Paralympic medal winners

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे