लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी इंग्लैंड से दुबई पहुंचे

By भाषा | Updated: September 12, 2021 12:17 IST

Open in App

दुबई, 12 सितंबर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए रविवार को यहां पहुंच गए। फ्रेंचाइजी ने यह जानकारी दी।

जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 मामले आने के बाद मई में आईपीएल 2021 को निलंबित किया गया था और अब टूर्नामेंट का बाकी हिस्सा 19 सितंबर से यूएई में बहाल होगा।

यहां पहुंचने वाले खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, पृथ्वी साव और उमेश यादव शामिल रहे। इन सभी का यहां पहुंचने पर कोविड-19 परीक्षण किया गया।

आईपीएल नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को छह दिन के कड़े पृथकवास से गुजरना होगा और इस दौरान तीन बार उनका परीक्षण होगा।

इसके बाद ये खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स टीम के बाकी सदस्यों से जुड़ पाएंगे जो पहले ही जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का हिस्सा हैं।

पिछले साल दिल्ली की टीम आईपीएल में उप विजेता रही थी। उसे फाइनल में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!