लाइव न्यूज़ :

एरिक्सन के मैदान पर अचेत होने से सदमे में थे नीदरलैंड के डेले ब्लाइंड

By भाषा | Updated: June 14, 2021 16:39 IST

Open in App

एम्सटर्डम, 14 जून (एपी) नीदरलैंड के डिफेंडर डेले ब्लाइंड को यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप में उक्रेन के खिलाफ मैच के लिए ‘मानसिक परेशानी’ का सामना करना पड़ा था क्योंकि उन्होंने एक दिन पहले टेलीविजन पर क्लब टीम के अपने पूर्व साथी डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिक्सन को खेल के दौरान मैदान पर अचेत होते हुए देखा था।

ब्लाइंड रविवार को जब दूसरे हाफ में स्थापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरे तब वह काफी भावुक थे। नीदरलैड ने मैच को 3-2 से जीता जिसके बाद टीम के कोच फ्रैंक डी बोएर और अन्य सदस्यों ने उन्हें गले लगाकर हौसला बढाया।

इससे पहले डेनमार्क की टीम के डॉक्टर मोर्टेन बोएसेन ने रविवार को कहा कि यूरोपीय चैंपियनशिप के दौरान शनिवार को क्रिस्टियन एरिक्सन के दिल ने धड़कना बंद कर दिया था और बाद में डेफिब्रिलेटर (एक उपकरण) की सहायता से उन्हें उबारा गया।

फिनलैंड के खिलाफ डेनमार्क के यूरो 2020 फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के दौरान एरिक्सन बेहोश हो गए थे और लंबे उपचार के बाद उन्हें होश आया।

ब्लाइंड ने कहा, ‘‘ आज मैच के लिए मैदान पर उतरने से पहले मुझे मानसिक परेशानी से पार पाना पड़ा।’’

ब्लाइंड भी हृदय संबंधी बीमारी का उपचार करा चुके है। वह 2019 में हृदय की मांसपेशी में सूजन के निदान के लिए उन्हें ‘इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर डिफाइब्रिलेटर’ लगाया गया था।

ब्लाइंड ने स्थानीय प्रसारणकर्ता से कहा, ‘‘मैं उसकी परेशानी को समझ सकता हूं। इस घटना का मेरे और मेरे परिवार खासकर माता-पिता और पत्नी पर गहरा असर पड़ा है।’’

ऐरिक्सन ने यहां के स्थानीय क्लब एजेक्स का प्रतिनिधित्व किया है। वह 2010 से 2013 तक नीदरलैंड के घरेलू फुटबॉल लीग में खेल चुके है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!