लाइव न्यूज़ :

मौजूदा चैंपियन गोकुलम केरल ने गंवाये मौके, आर्मी रेड से ड्रा खेला

By भाषा | Updated: September 12, 2021 19:08 IST

Open in App

कल्याणी, 12 सितंबर मौजूदा चैंपियन गोकुलम केरल डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत नहीं कर पाया तथा कई मौके गंवाने के कारण उसे आर्मी रेड के खिलाफ रविवार को यहां खेला गया मैच 2-2 से ड्रा खेलना पड़ा।

गोकुलम ने ग्रुप डी के इस मैच में घाना के रहीम ओसुमानु के नौवें मिनट में किये गये दर्शनीय मैदानी गोल से अच्छी शुरुआत की लेकिन वह आर्मी रेड पर दबाव नहीं बना पाया।

सेना की टीम की तरफ से पी जैन ने 30वें मिनट में बराबरी का गोल किया जबकि बिकास थापा ने 43वें मिनट में उसे बढ़त दिला दी। गोकुलम के लिये शरीफ मोहम्मद ने 70वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके स्कोर बराबर किया।

दोनों टीमों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन गोकुलम रहीम के गोल से जल्द ही बढ़त हासिल करने में सफल रहा लेकिन जैन के गोल से एकदम से आर्मी रेड का पलड़ा भारी हो गया। थापा के गोल से सेना की टीम मध्यांतर के समय 2-1 से बढ़त पर थी।

गोकुलम ने दूसरे हाफ में आक्रामक रवैया अपनाया। उसके कप्तान शरीफ मोहम्मद के पास बीच में गोल करने का बेहतरीन मौका था लेकिन उनका शॉट क्रासबार से टकरा गया। हालांकि जब गोकुलम को पेनल्टी मिली तो शरीफ ने उसे कुशलता से गोल में बदला।

गोकुलम ने अंतिम क्षणों में गोल करने के लिये अपनी जीजान लगा दी। उसे मौके भी मिले लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पाया।

आर्मी रेड ग्रुप डी में चार अंक लेकर अब भी शीर्ष पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!