लाइव न्यूज़ :

दीपिका का ओलंपिक पदक जीतने का सपना फिर टूटा, क्वार्टर फाइनल में हारी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 12:32 IST

Open in App

तोक्यो, 30 जुलाई दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी का ओलंपिक पदक जीतने का सपना लगातार तीसरी बार टूट गया जब वह यहां क्वार्टर फाइनल में कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त अन सान से हार गई ।

दीपका ने चार बार सात का स्कोर किया जबकि रैंकिंग दौर में ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर रही अन ने छह मिनट के भीतर 6 . 0 से जीत दर्ज कर ली ।

दीपिका 2016 रियो ओलंपिक में प्री क्वार्टर फाइनल में हार गई थी जबकि लंदन ओलंपिक में भी नंबर वन तीरंदाज के रूप में उतरने के बावजूद वह पहले दौर से बाहर हो गई थी ।

अब तीरंदाजी में भारतीय चुनौती दीपिका के पति अतनु दास के रूप में बची है जो दो बार के ओलंपिक चैम्पियन ओह जिन हयेक को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं । वह शनिवार को जापान के ताकाहारू फुरूकावा से खेलेंगे जो 2012 ओलंपिक के रजत पदक विजेता और यहां टीम कांस्य विजेता हैं ।

इससे पहले दीपिका ने पूर्व विश्व चैम्पियन रूसी ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को रोमांचक शूट आफ में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था ।

पांच सेटों के बाद स्कोर 5 . 5 से बराबरी पर था । दीपिका ने दबाव का बखूबी सामना करते हुए शूटआफ में परफेक्ट 10 स्कोर किया और रियो ओलंपिक की टीम रजत पदक विजेता को हराया ।

एक तीर के शूटआफ में शुरूआत करते हुए रूसी तीरंदाज दबाव में आ गई और सात ही स्कोर कर सकी जबकि दीपिका ने दस स्कोर करके मुकाबला 6 . 5 से जीता । दीपिका की 2017 विश्व चैम्पियन के खिलाफ तीन मैचों में यह पहली जीत थी ।

दीपिका और अन सान का सामना इसी जगह पर तोक्यो 2020 टेस्ट टूर्नामेंट में भी 2019 में हुआ था और तब भी भारतीय खिलाड़ी को पराजय का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!