लाइव न्यूज़ :

दीपिका का ओलंपिक पदक जीतने का सपना फिर टूटा, क्वार्टर फाइनल में हारी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:20 IST

Open in App

तोक्यो, 30 जुलाई दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी का ओलंपिक पदक जीतने का सपना लगातार तीसरी बार टूट गया जब वह यहां क्वार्टर फाइनल में कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त अन सान से हार गई ।

दीपका ने चार बार सात का स्कोर किया जबकि रैंकिंग दौर में ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर रही अन ने छह मिनट के भीतर 6 . 0 से जीत दर्ज कर ली ।

दीपिका 2016 रियो ओलंपिक में प्री क्वार्टर फाइनल में हार गई थी जबकि लंदन ओलंपिक में भी नंबर वन तीरंदाज के रूप में उतरने के बावजूद वह पहले दौर से बाहर हो गई थी ।

युमेनोशिमा पार्क में हारने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सही नहीं पता कि क्या हुआ। मैंने बड़ी कोशिश की लेकिन मैं अपनी उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी। ’’

दीपिका ने सात में से चार तीर सात के निशाने पर लगाये।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत ही निराश हूं क्योंकि मैंने पिछले दो विश्व कप में अच्छा किया था। मुझे काफी उम्मीदें थी लेकिन मैं अच्छी शुरूआत नहीं कर सकी। ’’

दीपिका यहां दो साल पहले तोक्यो टेस्ट प्रतियोगिता के फाइनल में भी लगातार सेट में हार गयी थीं। उन्होंने कहा, ‘‘यह बिलकुल भी मुश्किल मुकाबला नहीं था लेकिन मैं अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी और इससे उसके लिये चीजें आसान हो गयीं। ’’

अब तीरंदाजी में भारतीय चुनौती दीपिका के पति अतनु दास के रूप में बची है जो दो बार के ओलंपिक चैम्पियन ओह जिन हयेक को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं । वह शनिवार को जापान के ताकाहारू फुरूकावा से खेलेंगे जो 2012 ओलंपिक के रजत पदक विजेता और यहां टीम कांस्य विजेता हैं ।

कोरियाई प्रतिद्वंद्वी का ‘हेवीवेट टैग’ उनके लिये दबाव का कारण बन गया जबकि दीपिका इस साल पांच विश्व कप स्वर्ण पदक जीतने के बाद ओलंपिक में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज के रूप में उतरीं थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक में रैंकिंग ज्यादा मायने नहीं रखती। यह चार साल में एक बार होता है और एक खराब मैच आपसे एक पदक छीन सकता है। यहां प्रत्येक मैच फाइनल की तरह है। ’’

इससे पहले दीपिका ने पूर्व विश्व चैम्पियन रूसी ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को रोमांचक शूट आफ में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था ।

पांच सेटों के बाद स्कोर 5 . 5 से बराबरी पर था । दीपिका ने दबाव का बखूबी सामना करते हुए शूटआफ में परफेक्ट 10 स्कोर किया और रियो ओलंपिक की टीम रजत पदक विजेता को हराया ।

एक तीर के शूटआफ में शुरूआत करते हुए रूसी तीरंदाज दबाव में आ गई और सात ही स्कोर कर सकी जबकि दीपिका ने दस स्कोर करके मुकाबला 6 . 5 से जीता । दीपिका की 2017 विश्व चैम्पियन के खिलाफ तीन मैचों में यह पहली जीत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!