दीपिका व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर, शीर्ष तीन स्थानों पर कोरियाई

By भाषा | Updated: July 23, 2021 08:17 IST2021-07-23T08:17:02+5:302021-07-23T08:17:02+5:30

Deepika ranked ninth in individual ranking round, Korean in top three | दीपिका व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर, शीर्ष तीन स्थानों पर कोरियाई

दीपिका व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर, शीर्ष तीन स्थानों पर कोरियाई

तोक्यो, 23 जुलाई भारत ने तोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को अपने अभियान का आगाज किया जब पदक उम्मीद दीपिका कुमारी तीरंदाजी स्पर्धा के महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही ।

युमेनोशिमा पार्क पर हुए मुकाबले में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 663 स्कोर किया जिसमें पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 329 स्कोर रहा । उन्होंने 72 निशानों में से 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया ।

पहले तीन स्थानों पर कोरियाई तीरंदाजों का दबदबा रहा । कोरिया की 20 वर्ष की अन सान 680 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही जो ओलंपिक रिकॉर्ड भी है । इससे पहले ओलंपिक रिकॉर्ड 673 का था जबकि विश्व रिकॉर्ड 692 का है जो कांग चेइ वोंग के नाम है ।

जांग मिनही 677 अंक के साथ दूसरे और कांग चेइ वोंग 675 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही ।

एलिमिनेशन दौर के मुकाबले 27 जुलाई को खेले जायेंगे । रैंकिंग दौर से एलिमिनेशन दौर की वरीयता का निर्धारण होता है और विरोधी भी तय होता है । तीरंदाजों को 70 मीटर की दूरी से निशाना लगाने के लिये 72 तीर दिये जाते हैं । उन्हें छह छह तीरों की 12 सीरिज में निशाना लगाना होता है ।

तोक्यो टेस्ट टूर्नामेंट 2019 में दीपिका को हराने वाली अन सान ने 36 बार 10 स्कोर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Deepika ranked ninth in individual ranking round, Korean in top three

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे