लाइव न्यूज़ :

दीपिका व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर, कोरिया का दबदबा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 08:33 IST

Open in App

तोक्यो, 23 जुलाई भारत ने तोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को अपने अभियान का आगाज किया जब पदक उम्मीद अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही और अब उन्हें मुख्य स्पर्धा के पहले दौर में आसान प्रतिद्वंद्वी मिला है ।

युमेनोशिमा पार्क पर हुए मुकाबले में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 663 स्कोर किया जिसमें पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 329 स्कोर रहा । उन्होंने 72 निशानों में से 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया ।

दीपिका का सामना अब दुनिया की 193वें नंबर की तीरंदाज भूटान की करमा से होगा जो रैंकिंग दौर में 56वें स्थान पर रही ।

पहले तीन स्थानों पर कोरियाई तीरंदाजों का दबदबा रहा । कोरिया की 20 वर्ष की अन सान 680 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही जो ओलंपिक रिकॉर्ड भी है । इससे पहले ओलंपिक रिकॉर्ड 673 का था जबकि विश्व रिकॉर्ड 692 का है जो कांग चेइ वोंग के नाम है । क्वार्टर फाइनल में दीपिका की टक्कर अन सान से हो सकती है । तोक्यो टेस्ट टूर्नामेंट 2019 में दीपिका को हराने वाली अन सान ने 36 बार 10 स्कोर किया ।

जांग मिनही 677 अंक के साथ दूसरे और कांग चेइ वोंग 675 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही ।

एलिमिनेशन दौर के मुकाबले 27 जुलाई को खेले जायेंगे । रैंकिंग दौर से एलिमिनेशन दौर की वरीयता का निर्धारण होता है और विरोधी भी तय होता है । तीरंदाजों को 70 मीटर की दूरी से निशाना लगाने के लिये 72 तीर दिये जाते हैं । उन्हें छह छह तीरों की 12 सीरिज में निशाना लगाना होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!