लाइव न्यूज़ :

दीपिका व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर, कोरिया का दबदबा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 09:07 IST

Open in App

तोक्यो, 23 जुलाई भारत ने तोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को अपने अभियान का आगाज किया जब पदक उम्मीद अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही और अब उन्हें मुख्य स्पर्धा के पहले दौर में आसान प्रतिद्वंद्वी मिला है ।

युमेनोशिमा पार्क पर हुए मुकाबले में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 663 स्कोर किया जिसमें पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 329 स्कोर रहा । उन्होंने 72 निशानों में से 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया ।

दीपिका का सामना अब दुनिया की 193वें नंबर की तीरंदाज भूटान की करमा से होगा जो रैंकिंग दौर में 56वें स्थान पर रही ।

पहले तीन स्थानों पर कोरियाई तीरंदाजों का दबदबा रहा । कोरिया की 20 वर्ष की अन सान 680 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही जो ओलंपिक रिकॉर्ड भी है । इससे पहले ओलंपिक रिकॉर्ड 673 का था जबकि विश्व रिकॉर्ड 692 का है जो कांग चेइ वोंग के नाम है । क्वार्टर फाइनल में दीपिका की टक्कर अन सान से हो सकती है । तोक्यो टेस्ट टूर्नामेंट 2019 में दीपिका को हराने वाली अन सान ने 36 बार 10 स्कोर किया ।

जांग मिनही 677 अंक के साथ दूसरे और कांग चेइ वोंग 675 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही ।

दीपिका 36 निशानों के बाद 334 अंक लेकर चौथे स्थान पर थी और वह कोरियाई दिग्गज कांग से आगे थी । इसके बाद दूसरे हाफ में दीपिका का प्रदर्शन खराब हुआ ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि मेरा प्रदर्शन अच्छा और बुरा दोनों था । यह बीच का रहा ।’’

आखिरी छह सेट में खराब प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे पता नहीं कि ऐसा क्यो हुआ । मैं अपने शॉट्स पर नियंत्रण की कोशिश कर रही थी ताकि बेहतर खेल सकूं ।’’

दीपिका के सामने सबसे बड़ी चुनौती अंतिम आठ में आ सकती है जहां उनका सामना ओलंपिक में पदार्पण कर रही सान से होने की संभावना है । दो साल पहले इसी स्थान पर सान से हारी दीपिका का इरादा बदला चुकता करने का होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं खुद से बात करती हूं और अपने जज्बात पर काबू रखने की कोशिश करती हूं । मैं खुद को लगातार बेहतर करना चाहती हूं । मैं यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हूं और अगले दौर में यह दिखा दूंगी ।’’

एलिमिनेशन दौर के मुकाबले 27 जुलाई को खेले जायेंगे । रैंकिंग दौर से एलिमिनेशन दौर की वरीयता का निर्धारण होता है और विरोधी भी तय होता है । तीरंदाजों को 70 मीटर की दूरी से निशाना लगाने के लिये 72 तीर दिये जाते हैं । उन्हें छह छह तीरों की 12 सीरिज में निशाना लगाना होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!