लाइव न्यूज़ :

हाथ में चोट के कारण पोलैंड ओपन से हटे दीपक पूनिया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय पहलवान दीपक पूनिया बायें हाथ की चोट के बढ़ने से बचने के लिए मंगलवार को पोलैंड ओपन से हट गए।

तोक्यो खेलों से पूर्व यह अंतिम रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता है और पूनिया को 86 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करनी थी लेकिन वह अमेरिका के जाहिद वेलेंसिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से हट गए। पता चला है कि 2019 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता को वारसॉ के लिए रवाना होने से दो या तीन दिन पहले अभ्यास के दौरान चोट लगी थी।

राष्ट्रीय कोच जगमिंदर सिंह ने पीटीआई को बताया, ‘‘यह हल्की चोट है, चिंता की कोई बात नहीं है। उसे भारत में अभ्यास के दौरान यह चोट लगी थी। हम नहीं चाहते कि यह चोट बढ़े। महासंघ को इसकी जानकारी दी गई थी। वह अब भी अभ्यास कर रहा है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। ’’

जगमिंदर ने इन सुझावों को भी खारिज किया कि ओलंपिक में विशिष्ट ड्रॉ हासिल करने के लिए यह बनाई हुई चोट है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कुछ नहीं है। हम इतना आगे के बारे में नहीं सोच रहे।’’

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने इसकी पुष्टि की है।

डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा, ‘‘हां, हमने उसे विकल्प दिया था। हम पहलवानों पर दबाव नहीं बनाना चाहते, ओलंपिक करीब हैं, इसलिए जोखिम लेने का कोई मतलब नहीं है।’’

पूनिया ट्रेनिंग शिविर के लिए पांच जुलाई तक टीम के साथ रहेंगे। शिविर का आयोजन पोलैंड के महासंघ ने किया है।

डब्ल्यूएफआई तुर्की, रोमानिया और रूस के साथ भी बात करके भारत के ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहलवानों के लिए ट्रेनिंग शिविर के आयोजन का प्रयास कर रहा है।

पूनिया के हटने से प्रतियोगिता में अब सिर्फ तीन भारतीय पहलवान बचे हैं। ओलंपिक खेलों में 57 किग्रा में क्वालीफाई करने वाले रवि दाहिया पोलैंड ओपन में 61 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।

विनेश फोगाट (53 किग्रा) और अंशु मलिक (57 किग्रा) शुक्रवार को महिला स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!