लाइव न्यूज़ :

दीपक पूनिया पहले एशियाई खिताब के करीब, रविन्दर और संजीत कांस्य पदक के लिए दांव लड़ेंगे

By भाषा | Updated: April 18, 2021 15:20 IST

Open in App

अलमाटी (कजाखस्तान) , 18 अप्रैल ओलंपिक टिकट हासिल कर चुके पहलवान दीपक पूनिया ने डिफेंस में शानदार कौशल दिखाते हुए एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के 86 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह जगह पक्की की जहां उनके पास पहली बार इस टूर्नामेंट का स्वर्ण पदक जीतने का मौका होगा।

दीपक फाइनल में चुनौती पेश करेंगे तो वहीं रविवार को रविन्दर (61 किग्रा) और संजीत (92 किग्रा) अपने -अपने भार वर्ग में कांस्य पदक के लिए रिंग में उतरेंगे।

इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीतने वाले दीपक ने कोरिया के ग्वानुक किम के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की की।

किम ने कई बार उनके पैर पर हमला कर पकड़ बनाने की कोशिश की लेकिन दीपक के शानदार बचाव ने प्रतिद्वंद्वी के हर आक्रमण को विफल कर दिया।

विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य के साथ अपना ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले इस भारतीय पहलवान ने अपने दोनों अंक अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शानदार सहनशक्ति दिखा कर हासिल किये।

उन्होंने इससे पहले उज्बेकिस्तान के ईसा शापिएव (9-2) और ताजिकिस्तान के बखोदुर कोडिरोव (4-3) को हराया था।

रविन्दर ने 61 किग्रा में ईरान के माजिद अलमास दास्तान के खिलाफ 4-3 की जीत से अपने अभियान को शुरू किया लेकिन सेमीफाइनल में वह कजाखस्तान के अदलन अकारोव 4-7 से हार गये।

कांस्य पदक के लिए वह किर्गिस्तान के इक्रोमझोन खड्झिमुआरोदोव के खिलाफ चुनौती पेश करेंगे।

संजीत ने जापान के रयोइची यामानाका के खिलाफ 9-4 की प्रभावशाली जीत दर्ज की लेकिन ईरान के कामरान घोरबन घसापोर की चुनौती का सामना नहीं कर सके। ईरान के खिलाड़ी ने उन्हें तकनीकी श्रेष्ठता से पछाड़ दिया। घसापोर के फाइनल में पहुंचने के कारण उनके पास कांस्य पदक जीतने का मौका होगा।

कांस्य पदक के लिए उन्हें उजबेकिस्तान के रूस्तम शोदैव से भिड़ना होगा।

सुमित मलिक (125 किग्रा) और 74 किग्रा के राष्ट्रीय चैम्पियन संदीप सिंह मान का अभियान हालांकि पदक दौर तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया।

संदीप को क्वार्टर फाइनल के करीबी मुकाबले में तुर्कमेनिस्तान के अतामीरत चार्लीयेव से 4-5 से जबकि सुमित अंतिम आठ में स्थानीय खिलाड़ी ओलेग बोल्टिन से 1-7 से हार गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!