लाइव न्यूज़ :

डमफ्राइज के निर्णायक गोल से नीदरलैंड की उक्रेन पर रोमांचक जीत

By भाषा | Updated: June 14, 2021 11:29 IST

Open in App

एम्सटर्डम, 14 जून (एपी) डेंजेल डमफ्राइज के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पहले गोल से नीदरलैंड ने यूरोपीय चैंपियनशिप के रोमांचक मैच में उक्रेन को 3—2 से हराया।

पहले हॉफ में गोल करने के दो मौके गंवाने के बाद डमफ्राइज ने दूसरे हाफ में दो गोल करने में मदद की और फिर 85वें मिनट में विजयी गोल दागा।

डमफ्राइज ने कहा, ''मुझे विश्वास था कि मौका आएगा और तब आपको सही जगह पर होना होगा। यह मेरा सबसे अच्छा मैच नहीं था लेकिन यह सबसे सुंदर मैच था।''

नीदरलैंड के कार्यवाहक कप्तान जियोर्जिनियो विजनालदम ने 52वें मिनट में टीम को बढ़त दिलायी जो दूसरे हाफ के पांच गोल में से पहला गोल था। वॉउट वेगहार्स्ट ने 59वें मिनट में स्कोर 2—0 कर दिया।

लेकिन इसके बाद नीदरलैंड को पांच मिनट के अंदर रक्षापंक्ति में दो गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा। उक्रेन के कप्तान आंद्रे यार्मोलेंको ने 75वें मिनट में उक्रेन की तरफ से पहला गोल दागा जबकि इसके पांच मिनट बाद रोमन यारेमचुक ने बराबरी का गोल दाग दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!