लाइव न्यूज़ :

फैसले सही नहीं थे और हमने बहुत खराब खेल भी दिखाया : महिला हॉकी कोच मारिन

By भाषा | Updated: July 28, 2021 10:30 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जुलाई भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच सोर्ड मारिन ने बुधवार को ग्रेट ब्रिटेन से 1-4 की हार को वर्तमान ओलंपिक खेलों में अपनी टीम का सबसे खराब मैच करार दिया और अपने खिलाड़ियों को भी इस महत्वपूर्ण मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के लिये लताड़ लगायी।

भारत ने कई मौके गंवाये जिसके बाद मारिन ने खिलाड़ियों की आलोचना करने से परहेज नहीं की। भारतीय टीम की यह पूल ए में लगातार तीसरी हार है जिससे उसकी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है।

मारिन ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह हमारा सबसे बुरा मैच था। हम उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाये। निर्णय खराब थे और हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया और मैं इससे बहुत निराश हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने शुरू में ही गोल गंवा दिया था लेकिन हमारे खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा। मैं विश्लेषण कर सकता हूं कि क्या गलत हुआ लेकिन इसकी शुरुआत प्रत्येक खिलाड़ी के अपने स्तर पर पहुंचने से होती है और आज ऐसा नहीं हुआ। ’’

भारतीय टीम को इससे पहले विश्व में नंबर एक नीदरलैंड से 1-5 और जर्मनी से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। रानी रामपाल की अगुवाई वाली टीम अगले मैच में शुक्रवार को आयरलैंड से भिड़ेगी।

भारत को अब नाकआउट चरण में क्वालीफाई करने के लिये आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतने होंगे। मारिन ने भी कहा कि उनके पास अब भी मौका है और उन्होंने अपने खिलाड़ियों को आत्ममंथन करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अब भी मौका है। हम अब भी छह अंक हासिल कर सकते हैं जो क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिये पर्याप्त हैं। अब यही हमारा लक्ष्य है और यही बात मैं लड़कियों से कहूंगा।’’

मारिन ने कहा, ‘‘लेकिन उन्हें (खिलाड़ियों) वास्तव में अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन में गिरावट के कारणों के बारे में सोचना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!