लाइव न्यूज़ :

साइ के नये केंद्रों को खिलाड़ियों का नाम देने का फैसला

By भाषा | Updated: January 17, 2021 11:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी खेल मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के आगामी और आधुनिक स्वरूप पाने वाले खेल केंद्रों के नाम देश के मशहूर खिलाड़ियों के नाम पर रखने का फैसला किया है।

साइ ने विज्ञप्ति में कहा कि देश के खेल नायकों को सम्मान देने के लिये यह पहल शुरू की गयी है।

पहले चरण में लखनऊ के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में नव निर्मित वातानुकूलित कुश्ती हॉल और तरणताल, भोपाल के एनसीओई में 100 बिस्तरों के हॉस्टल, एनसीओई सोनीपत में बहुउद्देशीय हॉल और लड़कियों के हॉस्टल तथा गुवाहाटी के साइ अभ्यास केंद्र का नाम स्थानीय खिलाड़ियों के नाम पर रखा जाएगा।

इस अवसर पर खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने कहा, ‘‘देश में खेल संस्कृति के विकास के लिये यह महत्वपूर्ण है कि हमारे खिलाड़ियों को वह सम्मान मिले जिसके वे हकदार हैं। तभी युवा पीढ़ी खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिये प्रेरित होगी। ’’

मंत्रालय ने हालांकि यह नहीं बताया कि उसने किन खिलाड़ियों के नाम पर इन खेल केंद्रों के नाम रखने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!