लाइव न्यूज़ :

प्रिय विश्व नेताओं, हमें अराजकता के माहौल में छोड़कर मत जाओ: राशिद

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:49 IST

Open in App

काबुल, 10 अगस्त स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने मंगलवार को अफगानिस्तान में शांति की अपील करते हुए विश्व नेताओं से कहा कि बढ़ती हिंसा के बीच वे उनके देश को ‘अराजकता’ के बीच छोड़कर ना जाएं।

राशिद ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय विश्व नेताओं! मेरा देश अराजकता का सामना कर रहा है, हजारों निर्दोष लोग जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, प्रत्येक दिन शहीद हो रहे हैं। घरों और संपत्ति को नष्ट किया जा रहा है। हजारों परिवार विस्थापित हो गए हैं... हमें अराजकता में छोड़कर ना जाएं। अफगानियों की हत्या और अफगानिस्तान को नष्ट करना बंद हो। हम शांति चाहते हैं।’’

अफगानिस्तान में दिन-प्रतिदिन हालात बदतर हो रहे हैं। नागरिकों के खिलाफ हमलों में हेलमंद, कंधार और हेरात प्रांत में पिछले एक महीने में 1000 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है या वे घायल हो चुके हैं।

एक मई को अमेरिका ने अपने सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया था जिसके बाद से अफगानिस्तान में आतंकी हमले तेज हुए हैं।

तालिबान अब तक अफगानिस्तान के लगभग 400 जिलों में से आधे से अधिक पर कब्जा कर चुका है।

अमेरिका पहले ही अफगानिस्तान से अपने अधिकांश सैनिकों को हटा चुका है और 31 अगस्त तक अपने सभी सैनिकों को हटाने की योजना बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!