लाइव न्यूज़ :

दो दलित चचेरे भाइयों के शव खेत से बरामद,हत्या की आशंका

By भाषा | Updated: August 9, 2021 16:54 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र),नौ अगस्त प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर कोतवाली पट्टी थानाक्षेत्र के सपहाछात गाँव में सोमवार को धान के एक खेत में दो दलित चचेरे भाई मृत पाये गये। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

इस मामले को लेकर उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने सोमवार को तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि योगी सरकार में दलित वर्ग के लोगों पर अत्‍याचार बढ़ता जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि सपहाछात गाँव में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक धान के खेत से दो युवकों के शव बरामद किये हैं जिनकी पहचान गाँव के निवासी रवीन्द्र गौतम (22) और भोले गौतम (26) के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आपस में चचेरे भाई थे। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की हैं । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच आरंभ कर दी हैं ।

इस बीच, चौधरी ने सपहाछात गांव में दो दलितों की मौत के मामले को लेकर सोमवार को अपने गृह जिले बलिया में एक बयान जारी कर कहा कि सपहाछात गांव में ‘दो दलितों की हत्या कर फेंक देने की घटना’ अत्यंत लोमहर्षक है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दलित वर्ग के लोगों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है एवं राज्य की कानून व्यवस्था एकदम ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है और सरकार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर झूठा ढिंढोरा पीटा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!