लाइव न्यूज़ :

डी ब्रुने रूस के खिलाफ मैच के बाद टीम के साथ अभ्यास शुरू कर सकते है

By भाषा | Updated: June 12, 2021 19:08 IST

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग, 12 जून (एपी) बेल्जियम के दिग्गज फुटबॉलर केविन डी ब्रुने यूरो 2020 में रूस के खिलाफ टीम के शुरूआती मैच में मैदान पर नहीं उतरेंगे क्योंकि नाक और आंख के पास फ्रैक्चर से उबरने के बाद उन्होंने टीम के साथ अभ्यास शुरू नहीं किया है।

बेल्जियम के कोच रोबर्टो मार्टिनेज ने उम्मीद जतायी कि रूस के खिलाफ मैच के बाद मैनचेस्टर सिटी का यह खिलाड़ी ब्रसेल्स के निकट तुबिजे में टीम के अभ्यास शिविर में शामिल होगा।

मार्टिनेज ने कहा, ‘‘ अगले दो दिन वास्तव में महत्वपूर्ण होंगे, वह चोट से उबर कर बेहतर तरीके से अभ्यास करने में सक्षम है और उन्होंने टीम के साथ जुड़ने से पहले जरूरी व्यायाम शुरू कर दिया है।’’

लगातार दूसरे साल प्रीमियर लीग (ईपीएल) के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने के डी ब्रुने 29 मई को चेल्सी के खिलाफ चैम्पियन्स लीग के फाइनल मैच के दौरान चोटिल हो गये थे। इसके बाद उन्हें मामली ऑपरेशन करनी पड़ी थी।

उनके सोमवार को टीम से जुड़ने की संभावना है। ग्रुप बी में बेल्जियम को रूस के बाद डेनमार्क के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला गुरुवार को कोपेनहेगेन में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!