लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक में एकमात्र भारतीय बैडमिंटन अंपायर होंगे दतान

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई अंतरराष्ट्रीय अंपायर फाइन सी दतान तोक्यो ओलंपिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए अंपायरों के 26 सदस्यीय पैनल में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

तिरुवनंतपुरम के 50 साल के दतान कोविड-19 नियमों से जुड़ी सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार रात जापान के राजधानी के लिए रवाना होंगे।

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू सहित चार भारतीय 24 जुलाई से शुरू हो रही बैडमिंटन स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे।

त्रिवेंद्रम के सरकारी आयुर्वेद कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर दतान ने कहा, ‘‘यह मेरा पहला ओलंपिक है और ऐसा मौका जीवन में एक बार मिलता है।’’

बैडमिंटन विश्व महासंघ के अंपायरों के एलीट पैनल के सदस्य दतान को इस साल कोविड-19 महामारी के कारण कुछ टूर्नामेंटों से हटना पड़ा लेकिन उन्होंने कहा कि यह समस्या नहीं है क्योंकि उन्हें बड़ी प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग का अनुभव है।

दतान का अतीत में शानदार रिकॉर्ड रहा है और वह विश्व चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल खेल और थॉमस एवं उबेर कप जैसी लगभग सभी बड़ी प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग कर चुके हैं।

एक अन्य भारतीय अधिकारी महाराष्ट्र के विनय जोशी ओलंपिक के लिए लाइन जजों के पैनल का हिस्सा होंगे। जोशी पहले ही तोक्यो पहुंच चुके हैं। वह ओलंपिक के लिए चुने गए 20 लाइन जजों के पैनल का हिस्सा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!