लाइव न्यूज़ :

यूरो 2020 में अब एरिक्सन के लिये खेलेंगे डेनमार्क के खिलाड़ी

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:45 IST

Open in App

कोपेनहेगन, 14 जून (एपी) यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप के पहले मैच के दौरान मैदान पर गिरने के बाद अस्पताल से पहली बार अपने साथी खिलाड़ियों से बात करते समय डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिक्सन ने उन्हें अगले मैच पर फोकस करने की सलाह दी ।

उनके साथी खिलाड़ी पियरे एमिली होबर्ग ने कहा ,‘‘ उसने हमसे कहा कि गुरूवार को होने वाले अगले मैच पर फोकस करो । आगे बढो । यह बहुत मायने रखता है । इससे मुझे ऊर्जा मिली ।’’

होबर्ग के साथ डेनमार्क के गोलकीपर कास्पर श्मेइकल और फारवर्ड मार्टिन ब्रेथवेट ने एरिक्सन के गिरने के बारे में मीडिया से बात की । एरिक्सन को फिनलैंड के खिलाफ शनिवार के मैच के दौरान मैदान पर दिल का दौरा पड़ा था । वह कोपेनहेगन के एक अस्पताल में हैं और उनकी हालत अब स्थिर है ।

ब्रेथवेट ने कहा ,‘‘ मुझे इसमें कोई शक नहीं कि गुरूवार के मैच में कुछ खास देखने को मिलेगा । सिर्फ खिलाड़ियों की ओर से ही नहीं बल्कि सभी दर्शकों की ओर से भी । इस प्रेरणा को हम एरिक्सन के लिये खेलने पर इस्तेमाल करेंगे ।’’

एरिक्सन ने रविवार को वीडियो लिंक के जरिये अपने साथी खिलाड़ियों से बात की । मीडिया से बातचीत कर रहे तीनों खिलाड़ियों ने कहा कि वे अब यूरो 2020 में अपने प्रदर्शन पर पूरा फोकस करेंगे । पहले मैच में फिनलैंड से 1 . 0 से हारे डेनमार्क का सामना अब बेल्जियम से होगा ।

होबर्ग ने कहा ,‘‘ इससे हमें यह अहसास हुआ कि अब आगे की सोचना ठीक है । हम गुरूवार को क्रिस्टियन के लिये और हमारा साथ देने वाले सभी लोगों के लिये खेलेंगे ।’’

टीम ने सोमवार को अभ्यास भी किया । एरिक्सन के गिरने के बाद मैदान पर उनके इलाज के दौरान चारों तरफ घेरा बनाने के लिये डेनमार्क के खिलाड़ियों की काफी तारीफ हो रही है ।

उस पल के बारे में पूछने पर ब्रेथवेट ने कहा ,‘‘ मैं बस वही करना चाहता था जिससे उस समय उसकी मदद हो सके ।’’

एरिक्सन के एजेंट मार्टिन शूट्स ने इतालवी मीडिया से कहा कि दुनिया भर से मिल रहे सहयोग और संदेशों से एरिक्सन अभिभूत हैं । उन्होंने भी रविवार को एरिक्सन से बात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!