नवीन कुमार के दम पर दबंग दिल्ली ने यू मुंबा को हराया

By भाषा | Updated: December 24, 2021 21:42 IST2021-12-24T21:42:34+5:302021-12-24T21:42:34+5:30

Dabang Delhi defeated U Mumba on the strength of Naveen Kumar | नवीन कुमार के दम पर दबंग दिल्ली ने यू मुंबा को हराया

नवीन कुमार के दम पर दबंग दिल्ली ने यू मुंबा को हराया

बेंगलुरु, 24 दिसंबर रेडर नवीन कुमार के 17 अंक के दम पर दबंग दिल्ली केसी ने प्रो कबड्डी लीग के करीबी मुकाबले में यु मुंबा को 31-27 से शिकस्त दी।

दोनों टीमों के डिफेंडरों ने शुरूआत में शानदार खेल दिखाया , जिससे रेडर्स को ज्यादा मौके नहीं मिले।

शुरुआती 10 मिनट के बाद खेल पांच-पांच अंकों की बराबरी पर था लेकिन पहले हाफ की समाप्ति पर मुंबई ने 12-10 की बढ़त हासिल कर ली थी।

अभिषेक सिंह और अजीत कुमार जैसे रेडर्स की अगुवाई में मुंबई ने दूसरे हाफ की शुरुआत में अपनी बढ़त को 19-10 कर ली।

नवीन ने इसके बाद कई सफल रेड किये जिससे दूसरे हाफ के 10वें मिनट में मुंबई की टीम ऑल आउट हो गयी और स्कोर 20-20 से बराबर हो गया।

उन्होंने इसके बाद अपना सुपर 10 पूरा किया और फिर तीन अंकों वाले सुपर रेड के दम पर मैच को यू मुंबा की पहुंच से दूर कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dabang Delhi defeated U Mumba on the strength of Naveen Kumar

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे