लाइव न्यूज़ :

चेक गणराज्य यूरो 2020 के क्वार्टर फाइनल में, नीदरलैंड को 2-0 से हराया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 10:09 IST

Open in App

बुडापेस्ट, 28 जून (एपी) थॉमस होल्स और पैट्रिक शीक के दूसरे हॉफ में किये गये गोल की मदद से चेक गणराज्य ने नीदरलैंड को 2-0 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप – यूरो 2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।

नीदरलैंड को दूसरे हाफ के 55वें मिनट में मैथियास डि लिट को लाल कार्ड मिलने के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा और चेक गणराज्य ने इसका पूरा फायदा उठाया।

चेक गणराज्य की तरफ से टूर्नामेंट में पहली बार शीक के अलावा किसी अन्य ने भी गोल किया। मिडफील्डर होल्स ने 68वें मिनट में दायें छोर से मिली फ्री किक पर हेडर से गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलायी। इसके बाद होल्स ने 80वें मिनट में शीक के लिये गेंद बनायी जिन्होंने टूर्नामेंट में अपना चौथा गोल दागा।

शीक ने चेक गणराज्य की स्कॉटलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत में टीम की तरफ से दोनों गोल किये थे। क्रोएशिया के खिलाफ 1-1 से ड्रा में भी उन्होंने ही गोल दागा था। अभी टूर्नामेंट में शीक से अधिक गोल केवल पुर्तगाल के फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पांच) के नाम पर हैं।

चेक गणराज्य क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क से भिड़ेगा। यह मैच शनिवार को अजरबेजान के बाकू में खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!