चेक मास्टर्स : कपूर संयुक्त 54वें स्थान पर खिसके
By भाषा | Updated: August 22, 2021 13:10 IST2021-08-22T13:10:09+5:302021-08-22T13:10:09+5:30

चेक मास्टर्स : कपूर संयुक्त 54वें स्थान पर खिसके
शिव कपूर तीसरे दौर में चार ओवर 76 के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण चेक मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 54वें स्थान पर खिसक गये।कपूर ने पहले दोनों दौर में समान दो अंडर 70 का कार्ड खेला था लेकिन तीसरे दौर में उन्होंने दो बोगी और एक डबल बोगी की। भारत के एसएसपी चौरसिया और अजीतेश संधू पहले ही कट से चूक गये थे। फिनलैंड के टैपियो पेलुकानेन ने अंतिम दौर से पूर्व दो शॉट की बढ़त बना ली है। उन्होंने छह अंडर 66 का कार्ड खेला और उनका कुल स्कोर 13 अंडर पार है।वह अमेरिका के सीन क्रोकर और योनेस वीरमैन तथा हेनरिक स्टेनसन से एक शॉट आगे हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।