लाइव न्यूज़ :

नागपुर के साइकिलिस्ट ने सिर्फ 13 दिन में 6000 किमी की स्वर्णिम चतुर्भुज यात्रा पूरी की

By भाषा | Updated: March 1, 2021 20:16 IST

Open in App

मुंबई, एक मार्च खराब सड़कों और अन्य चुनौतियों से उबरते हुए नागपुर के अमित समर्थ ने सफलतापूर्वक सिर्फ 13 दिन में 6000 किमी की स्वर्णिम चतुर्भुज की यात्रा पूरी की जो भारत के सभी मेट्रो शहरों को जोड़ती है। समर्थ का यह प्रदर्शन उन्हें रिकॉर्ड बुक में जगह दिला सकता है।

पूर्वी महाराष्ट्र के नागपुर के 43 साल के डॉक्टर समर्थ ने मुंबई के बाहरी हिस्से से 15 फरवरी को तड़के अपनी यात्रा की शुरुआत की और रविवार को इसी स्थान पर पहुंचकर यात्रा संपन्न की।

समर्थ ने इस यात्रा को 13 दिन, नौ घंटे और 50 मिनट में पूरा किया। उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पानुस के अक्टूबर 2020 में बनाए 14 दिन 23 घंटे और 52 मिनट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

अगर समर्थ के प्रदर्शन को स्वीकृति मिलती है तो वह सबसे कम समय में 6000 किमी की स्वर्णिम चतुर्भुज की यात्रा पूरी करने वाले साइकिलिस्ट बन जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!