लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर साइ ने मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 24, 2021 15:56 IST

Open in App

बेंगलुरू, 24 मार्च भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ)ने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन और व्हीलचेयर वाले खिलाड़ियों के लिये सुविधायें नहीं होने की खबरों के बाद भारतीय पैरालम्पिक समिति से रिपोर्ट मांगी है ।

तोक्यो पैरालम्पिक का एक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट चेन्नई में होना था लेकिन 20 मार्च को तय किया गया कि 24 से 27 मार्च के बीच यहां खेला जायेगा ।

साइ ने राष्ट्रीय महासंघ से तुरंत मामला सुलझाने को कहा है ।

साइ ने एक बयान में कहा ,‘‘ भारतीय खेल प्राधिकरण को पता चला है कि बेंगलुरू में पैरा एथलेटिक्स राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में व्हीलचेयर वाले खिलाड़ियों के लिये सुविधायें नहीं है और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दी गई मानक संचालन प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया जा रहा है ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ साइ ने पीसीआई को पत्र लिखकर तुरंत मामला सुलझाने को कहा है ताकि प्रतिस्पर्धा सुरक्षित और सफल तरीके से आयोजित की जा सके ।’’

टूर्नामेंट में 27 राज्यों के 900 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!