लाइव न्यूज़ :

CWG 2022: खेल गांव किचन में ‘भिंडी मसाला’ की सब्जी देखकर भारतीय एथलीट खुश, जिमनास्टिक कोच अशोक मिश्रा ने कहा- ‘घर जैसा महसूस’ हो रहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2022 21:08 IST

CWG 2022: जिमनास्टिक कोच अशोक मिश्रा का कहना है कि यहां ‘घर जैसा महसूस’ हो रहा है। मिश्रा ने कहा, ‘‘यह ऐसा महसूस हो रहा है जैसे हम भारत में हैं। भारतीय मूल के कई लोग यहां सुरक्षा अधिकारी, स्वयंसेवक और खानसामा के तौर पर काम कर रहे हैं। ’’

Open in App
ठळक मुद्देखिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को भले ही बर्मिंघम में तीन अलग अलग खेल गांव में रखा गया हो।पिछले दिन खानसामा ने हमारे लिये भिंडी मसाला बनाकर हमें हैरान कर दिया।हमारे खिलाड़ियों ने इसका लुत्फ उठाया।

CWG 2022: भारतीय एथलीट यहां बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान खेल गांव की किचन में ‘भिंडी मसाला’ की सब्जी देखकर हैरान हो गये और उन्हें भले ही तीन अलग अलग खेल गांव में रखा गया हो लेकिन वे ‘घर जैसा महसूस’ कर रहे हैं।

खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को भले ही बर्मिंघम में तीन अलग अलग खेल गांव में रखा गया हो लेकिन जिमनास्टिक कोच अशोक मिश्रा का कहना है कि यहां ‘घर जैसा महसूस’ हो रहा है। मिश्रा ने कहा, ‘‘यह ऐसा महसूस हो रहा है जैसे हम भारत में हैं। भारतीय मूल के कई लोग यहां सुरक्षा अधिकारी, स्वयंसेवक और खानसामा के तौर पर काम कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दिन खानसामा ने हमारे लिये भिंडी मसाला बनाकर हमें हैरान कर दिया और हमारे खिलाड़ियों ने इसका लुत्फ उठाया। हम घर जैसा महसूस कर रहे हैं। ’’ वहीं खेल गांव में समलैंगिक समुदाय के लिये मुद्दों पर चर्चा करने और अभिव्यक्त करने के लिये माहौल बनाया जा रहा है।

ब्रिटेन के ‘डाइविंग’ स्टार टॉम डाले ने सार्वजनिक रूप से एक अन्य पुरुष के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है और वह मशाल उठाने वालों में शामिल थे और कुछ इसे इसे समग्रता की ओर उठाये गये कदम की तरह देख रहे हैं।

राष्ट्रमंडल सदस्यों में से आधे देशों में समान लिंग रिश्ते के खिलाफ कानून हैं लेकिन डाले ने कहा, ‘‘हम देशों में कानून बदलने नहीं जा सकते लेकिन हम लोगों के लिये सुरक्षित माहौल में मुद्दों पर चर्चा के लिये मौके बना सकते हैं। ’’ उन्होंने कहा,‘‘जब भी हमें अपने मूल्यों के बोर में बात करने का मौका मिलता है, हमें ऐसा करना चाहिए। ’’

सीजीएफ अध्यक्ष डेम लुसे मार्टिन ने कहा, ‘‘हम सभी का बराबरी से देखते हैं, हम लिंग नहीं देखते, हम जाति और रंग नहीं देखते। ’’ वहीं त्रिनिदाद एवं टोबैगो 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित हुए राष्ट्रमंडल युवा खेलों की अगले साल मेजबानी करेगा। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सब्रिटेनबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!