CWG 2022: 2014 में कांस्य, 2018 में रजत और 2022 में स्वर्ण, कनाडा की मिशेल ली को हराकर पीवी सिंधु ने लिया बदला, भारत को दिलाया 19वां स्वर्ण
By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 8, 2022 15:27 IST2022-08-08T15:26:56+5:302022-08-08T15:27:49+5:30
CWG 2022: 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में मिशेल ली के खिलाफ हार का बदला भी चुकता कर दिया। मिशेल के खिलाफ 11 मैच में यह सिंधु की नौवीं जीत है।

फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हराकर महिला एकल सीडब्ल्यूजी स्वर्ण पदक जीता।
CWG 2022: भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में हैट्रिक पूरा किया। 2014 में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधु 2018 गोल्ड कोस्ट में रजत पदक जीता था। 2022 में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हराकर महिला एकल सीडब्ल्यूजी स्वर्ण पदक जीता।
2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में मिशेल ली के खिलाफ हार का बदला भी चुकता कर दिया। मिशेल के खिलाफ 11 मैच में यह सिंधु की नौवीं जीत है। सिंधु का राष्ट्रमंडल खेलों में यह तीसरा व्यक्तिगत पदक है। भारतीय खिलाड़ी ने सीधे दो गेम में 21-15, 21-13 से मैच जीत लिया। भारत के लिए 19वां गोल्ड अपने नाम किया।
CWG 2022: PV Sindhu clinches first-ever Commonwealth Games singles gold of her career, defeats Canada's Michelle Li in final
— ANI Digital (@ani_digital) August 8, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/uktn2W6G1D#PVSindhu#CWG22#CommonwealthGames2022#Badmintonpic.twitter.com/lMXOEf5Qkj
सिंधु मौजूदा खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारत की मिश्रित टीम का भी हिस्सा थी जिसे फाइनल में मलेशिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल में सिंधु के बाएं पैर में पट्टी बंधी थी जिससे कुछ हद तक उनकी मूवमेंट प्रभावित हुई और इसका असर उनके प्रदर्शन पर भी दिखा।
#CommonwealthGames2022 | India's PV Sindhu wins Gold in final of women's singles in Badminton pic.twitter.com/I9CtQqyM8Z
— ANI (@ANI) August 8, 2022
भारत का बर्मिंघम खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का यह चौथा पदक है। इससे पहले मिश्रित टीम के रजत पदक के अलावा किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल जबकि त्रीशा जॉली और गायत्री गोपचंद की जोड़ी ने महिला युगल में कांस्य पदक जीते।
#CommonwealthGames2022 | PV Sindhu beats Michelle Li of Canada 21-15 21-13 in final of women's singles to win a gold medal in Commonwealth Games 2022 pic.twitter.com/lkbf3HiAK4
— ANI (@ANI) August 8, 2022